Lyrics by - Prabhakar Pokharikar
बोधिवृक्ष कहे दुनियासे | Bodhivrukshya kahe Duniyase | Budhhageet Lyrics
बोधिवृक्ष कहे दुनियासे
बोधिवृक्ष कहे दुनियासे
बुद्ध गौतम को देखा है मैंने
पीपल के इस शीतल छांवमेंही
बुद्ध गौतमको देखा है मैने
मारसेनाने प्रहार जब किया वो
हर कदमपे, ना डगमगाये गौतम
वैशाखी पुनम ज्ञानप्राप्ती
सम्यक संबोधी देखा है मैने
बुद्ध गौतम को देखा है मैने
आकाश धरती झूम रही थी
पैर गौतम के चूम रही थी
खुशी के गीत हवा गा रही थी
शीतल चंद्रमा को देखा है मैने
बुद्ध गौतम को देखा है मैने
सारी दुनिया ये कहती रहेगी
गीत गौतम के गाती रहेगी
ऐसा हुआ है ना जहांमे कोई
महाबोधी को देखा है मैने
बुद्ध गौतम को देखा है मैने
मानवता के वो महामानव
प्रभाकर वो सद्धम्म लाये
प्रज्ञा शील करुणा महायोगी
बुद्ध भगवन को देखा है मैने
बुद्ध गौतम को देखा है मैने
Bodhivrukshya kahe Duniyase Video
आमचा हा प्रयत्न आवडला असेल तर नक्की कमेंट करून आम्हाला कळवा
हमारी यह कोशिश आपको अच्छी लगी तो कृपया नीचे कमेंट करके हमारा हौसला बढाये