Song - Suno Re Hath Jodo
Album- Budh Hi Buddh Hai
Lyrics - Rajesh Dhabre Singer - Shankar Mahadevan
Music by -Rajesh Dhabre
Music Label - Sa Re Ga Ma
Release Date - 22-06-2012
सुनो रे हाथ जोडो | Suno Re Hath Jodo
बुद्धं सरणं गच्छामि
धम्मं सरणं गच्छामि
संघं सरणं गच्छामि
सुनो रे हाथ जोडो, मिलके करो वंदन
आते है बुद्ध भगवन
गरिमा का धारण चीवर
गौरव का वो शिखर
भाषा जिसकी सरल
वाणी कोमल कोमल
महके चाल में शालीनता का चन्दन
आते है बुद्ध भगवन
आंखोंकी रोशनी में चमक
चेहरे पे मुस्कान की है दमक
तेजोमुख की आभा अनंत
ओजस्वी है और कांतिपूर्ण दर्शन
आते है बुद्ध भगवन
मन सोना तन चांदी रे
सच पाया उस त्यागी ने
धातु की काया, रेशम सी छाया
कैसी लगन बाँधी रे
मन सोना तन चांदी रे
धातु की काया, मोम सी माया
कैसी लगन बाँधी रे
बादलों से मुक्त जैसे चन्द्रमा का वर्णन
आते है बुद्ध भगवन
बुद्धं सरणं गच्छामि
धम्मं सरणं गच्छामि
संघं सरणं गच्छामि
विश्वास की वो जंगी इमारत, साहस की गहरी किताब
उसकी ही चिंतन मनन से ही होगा, निर्मित स्वयंप्रकाश
गुहा से निकले हुए केसरी का गर्जन
आते है बुद्ध भगवन
सुनो रे हाथ जोडो मिलके करो वंदन
आते है बुद्ध भगवन
VIDEO :- सुनो रे हाथ जोडो | Suno Re Hath Jodo
Thanks
उत्तर द्याहटवाआमचा हा प्रयत्न आवडला असेल तर नक्की कमेंट करून आम्हाला कळवा
हमारी यह कोशिश आपको अच्छी लगी तो कृपया नीचे कमेंट करके हमारा हौसला बढाये